मत्स्य पालन निरंतर गति से बढती जनसंख्या के लिए आहार सुरक्षा, बेरोजगार युवाओं विशेषत: झीलों, नदियों व नालों के घाटी क्षेत्र में रहने वालों के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजन का एक सशक्त माध्यम बन कर उभर रहा है |
प्रदेश सरकार ने निर्धन ग्रामीण व बेरोजगार युवाओं को मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए विभिन्न विकासात्मक व जनकल्याण योजनाएं आरम्भ की हैं | मुझे पूर्ण आशा है कि इन योजनाओं की सूचना का प्रसार इस वेबसाईट सहित विभिन्न माध्यमों से होने पर इनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी |
हिमाचल प्रदेश ने ट्राउट मछली पालन व जलाश्य मात्स्यकि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है| राज्य के जलाश्य जहां देश के अन्य बड़े जलाशयों की तुलना में पिछले दो दशक से प्रति हैक्टेयर अधिक मत्स्य उत्पादन कर रहे हैं, वहीं निजी क्षेत्र में ट्राउट पालन की सफलता ने पूरे देश में ख्याति प्राप्त की है |
प्रदेश सरकार, उपयोगी आर्थिक विकास व ट्राउट, महाशीर जैसी विश्वविख्यात मछलियों के आखेट से आखेट पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से मात्स्यकि क्षेत्र को प्राथमिकता देने के लिए कृतसंकल्प है | .
(प्रो. प्रेम कुमार धूमल)
|